रांची ब्रेकिंग: एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, चार्टर एकाउटेंट की मौत, हाईकोर्ट एडवोकेट सहित लड़की की हालत गंभीर…

Ranchi Breaking: Three members of the same family attempted suicide, chartered accountant died, condition of a girl and a High Court advocate is critical...

रांची। राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है। तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है। घटना राजधानी रांची के कडरु इलाक़े की है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड अटेम्प्ट किया है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावे एक महिला और एक लड़की गंभीर है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महिला झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और बेटा CA था। फ़िलहाल FSL की टीम मौक़े पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां और बहन ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिहिर के रूप में की गई है। उसने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जब तक स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से रांची लौटा था। वह चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की पढ़ाई कर रहा था, और चर्चा है कि उसकी नौकरी एक कॉरपोरेट कंपनी में लगी थी।

मिहिर की मां स्नेहा अखौरी और उसकी 14 वर्षीय बहन ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। स्नेहा अखौरी पेशे से झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल शहर के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बनी है।

घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने घर के आसपास मौजूद लोगों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close