Budget 2026 के बाद सोना-चांदी में ट्रेडिंग होगी और “खतरनाक”! 15% तक बढ़ेगा मार्जिन, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

बजट से पहले बाजार में सन्नाटा, 1 फरवरी के बाद Gold-Silver ट्रेड करने वालों पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से ठीक पहले निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। बजट के एक दिन बाद ही गोल्ड और सिल्वर ट्रेडिंग के नियम सख्त होने वाले हैं, जिससे बाजार में हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक, सोना-चांदी की ट्रेडिंग के लिए मार्जिन 15% तक बढ़ाया जा सकता है, यानी अब पहले से ज्यादा पैसा लगाना होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। यह बजट ऐसे समय आ रहा है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्थिति भी नाजुक दौर से गुजर रही है। ऐसे में बजट के हर ऐलान पर बाजार की नजर टिकी हुई है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2026 ने पहले ही संकेत दे दिए हैं, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि FY27 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.8% से 7.2% के बीच रह सकती है, जबकि संभावित औसत विकास दर करीब 7% रहने की उम्मीद जताई गई है।

 खास बात यह है कि बजट वाले दिन शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा
NSE और BSE दोनों एक्सचेंज नियमित समय पर खुले रहेंगे, जिससे बजट के हर ऐलान का असर तुरंत बाजार में दिख सकता है।

हालांकि इस बार बाजार के बड़े खिलाड़ी बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाए बैठे हैं, लेकिन वे कैपिटल गेन टैक्स में राहत की आस जरूर लगाए हुए हैं। साथ ही निवेशक सरकार से यह भी मांग कर रहे हैं कि सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में कोई बढ़ोतरी न की जाए

 गोल्ड-सिल्वर ट्रेडर्स के लिए चेतावनी साफ है
बजट के बाद ट्रेडिंग महंगी होगी और जरा सी चूक भारी नुकसान में बदल सकती है। ऐसे में सवाल यही है…
क्या बजट 2026 निवेशकों के लिए राहत लाएगा या डर और बढ़ाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close