गट हेल्थ का 5-स्टेप फॉर्मूला: पेट की हर समस्या होगी दूर, बस अपनाएं ये जादुई घरेलू तरीके
5-Step Formula for Gut Health: All stomach problems will be solved, just follow these magical home remedies

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अनियमित दिनचर्या, बाहर का तला-भुना खाना और लगातार तनाव आम हो गया है। लेकिन यही आदतें धीरे-धीरे हमारी Gut Health यानी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती हैं। गट हेल्थ सिर्फ खाना पचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर इम्यूनिटी, त्वचा, मूड और एनर्जी लेवल पर भी पड़ता है। शरीर समय-समय पर इसके संकेत देता है, जिन्हें अगर नजरअंदाज किया जाए तो आगे चलकर बड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
खराब Gut Health का पहला संकेत बार-बार गैस, अपच और पेट फूलना है। जब गट में अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, तो पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। दूसरा बड़ा लक्षण लगातार थकान और एनर्जी की कमी है, क्योंकि कमजोर पाचन के कारण शरीर जरूरी पोषक तत्वों को सही तरह से अवशोषित नहीं कर पाता।
तीसरा संकेत त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं। मुंहासे, ड्राई स्किन या एलर्जी का बार-बार होना गट में टॉक्सिन बढ़ने का संकेत हो सकता है। चौथा लक्षण बार-बार बीमार पड़ना है। दरअसल, शरीर की लगभग 70 प्रतिशत इम्यूनिटी गट से जुड़ी होती है। अगर आपकी Gut Health खराब है, तो संक्रमण जल्दी पकड़ सकता है। पांचवां और अहम संकेत है मूड स्विंग्स और तनाव, क्योंकि गट को ‘दूसरा दिमाग’ भी कहा जाता है।
अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से गट हेल्थ को सुधारा जा सकता है। दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड जैसे प्रोबायोटिक आहार को डाइट में शामिल करें। फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर फाइबर युक्त भोजन पाचन को मजबूत बनाता है। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं, तनाव कम करें और जंक फूड व ज्यादा शुगर से दूरी बनाएं।









