नाश्ते में बोरियत को कहें बाय-बाय! बनाएं ये रिफ्रेशिंग ‘पुदीना पराठा’, स्वाद ऐसा कि दिन बन जाए और सेहत भी रहे चकाचक
FSSAI warns! Fake cheese can be harmful to your health. Use these 3 home remedies to test its purity in a jiffy.

सुबह का नाश्ता अगर टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर गुजरता है। रोज़ वही ब्रेड, पराठा या पोहा खाने से बोर हो गए हैं तो पुदीना पराठा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसकी हरी रंगत, खुशबू और चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
पुदीना सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि पाचन सुधारने, पेट को ठंडक देने और मुंह की बदबू दूर करने में भी मदद करता है। यही कारण है कि यह पराठा नाश्ते के लिए हेल्दी और स्मार्ट चॉइस बन सकता है।
सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 1 कप ताजी पुदीना पत्तियां, 1–2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, नमक स्वादानुसार, तेल या घी सेंकने के लिए और आवश्यकतानुसार पानी।
बनाने की विधि: पुदीने की पत्तियों को धोकर मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार करें। आटे में पुदीना पेस्ट, नमक और थोड़ा तेल मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथें। इसे 10–15 मिनट ढककर रखें।
आटे से मध्यम आकार की लोइयां बनाकर हल्के हाथ से बेलें। तवा गरम करके पराठा डालें और हल्का सेकने के बाद पलट दें। दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
गरमागरम पुदीना पराठा दही, मक्खन या हरी चटनी के साथ परोसें। यह पराठा बच्चों के टिफिन के लिए भी बेहतरीन है क्योंकि यह लंबे समय तक सॉफ्ट रहता है। इस आसान और हेल्दी नुस्खे से आप नाश्ते में स्वाद और पोषण दोनों का मजा ले सकते हैं।









