किचन की बचत और शानदार स्वाद: बासी चावल से तैयार करें बाजार जैसे क्रिस्पी कटलेट, मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी
Kitchen savings and great taste: Prepare market-like crispy cutlets from stale rice, guests will also ask for the recipe

अक्सर घर में चावल बच जाते हैं और कई बार समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए। यदि ये फ्रिज में लंबे समय तक रखे जाएं तो जल्दी खराब भी हो जाते हैं। लेकिन इन बचे हुए चावलों से आप स्वादिष्ट Leftover Rice Cutlet बना सकते हैं, जो बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या मेहमानों के लिए परफेक्ट स्नैक साबित होगा।
कटलेट बनाने के लिए सामग्री बेहद सरल है – उबले हुए चावल और आलू, बारीक कटी सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स और मटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा धनिया और कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स।
सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले चावल और मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें कटी हुई सब्जियां, प्याज, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर मिश्रण को एकसार करें। फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। अंत में कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स डालें ताकि कटलेट बनाने में आसानी हो।
मिश्रण तैयार होने के बाद इसे मध्यम आकार के गोल या चपटे कटलेट का रूप दें। तलने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से कटलेट बाहर से जल सकते हैं और अंदर कच्चे रह सकते हैं।
गरमागरम चावल कटलेट को हरी चटनी, टमैटो सॉस या मिंट मेयोनीज़ के साथ परोसें। ये स्वादिष्ट, कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट कटलेट बच्चों और बड़े सभी को जरूर पसंद आएंगे।









