रिम्स में बवाल: नर्स से मारपीट के बाद नर्सिंग स्टाफ का फूटा गुस्सा, क्या ठप हो जाएगी रिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था?

Chaos at RIMS: Nursing staff erupts in anger after nurse assaulted; will RIMS's healthcare system come to a standstill?

रांची स्थित रिम्स (RIMS) में नर्स के साथ मारपीट की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना से नाराज नर्सों ने RIMS नर्स प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। नर्सों ने ट्रामा सेंटर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और कामकाज से दूरी बना ली।

जानकारी के अनुसार, रिम्स में कार्यरत नर्स अनुपम कुमारी तिर्की के साथ बीती रात मरीज हसिब अंसारी के अटेंडेंट द्वारा मारपीट की गई। नर्स ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि शारीरिक रूप से हमला भी किया। घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में भारी आक्रोश देखने को मिला।

घटना के विरोध में नर्सों ने ट्रामा सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नर्सों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस RIMS नर्स प्रदर्शन के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रही नर्सों ने रिम्स के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और डायरेक्टर से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। नर्सों का कहना है कि वे खुद को अस्पताल में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और आए दिन मरीजों के परिजनों द्वारा गाली-गलौज और धमकी देने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

नर्सों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। फिलहाल, इस मामले में रिम्स प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close