‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा हड़कंप! जेल के भीतर रची गई खौफनाक साजिश, एक कैदी गायब…
Sanjay Mishra–Neena Gupta की जोड़ी फिर लौटेगी हत्या और रहस्य की डरावनी दुनिया में

एंटरटेनमेंट डेस्क।
एक बार फिर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) दर्शकों को दहशत और सस्पेंस से भर देने आ रहे हैं। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ के सीक्वल ‘वध 2’ (Vadh 2) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मेकर्स ने इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
ट्रेलर में संजय मिश्रा एक जेल गार्ड शंभूनाथ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो जेल की कैदी मंजू सिंह (नीना गुप्ता) के करीब आता है। दोनों के बीच एक अजीब और रहस्यमयी रिश्ता पनपता दिखाया गया है। लेकिन कहानी उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लेती है, जब जेल से एक कैदी अचानक गायब हो जाता है।
अब सवाल ये है कि
वह कैदी आखिर गया कहां?
उसके गायब होने से शंभूनाथ और मंजू सिंह का क्या कनेक्शन है?
क्या यह महज संयोग है या किसी बड़ी साजिश की शुरुआत?
ट्रेलर इन सवालों के जवाब देने की बजाय दर्शकों की बेचैनी और बढ़ा देता है, जिससे साफ है कि फिल्म पूरी तरह मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी होने वाली है।
📅 कब रिलीज होगी ‘वध 2’?
फिल्म ‘वध 2’ का निर्देशन और लेखन जसपाल सिंह संधू ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे।
साफ है कि ‘वध 2’ इस बार भी दर्शकों को आखिरी सीन तक कुर्सी से हिलने नहीं देगी।









