रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: कोडरमा स्टेशन पर लड्डू खिलाकर मां को किया बेहोश, गोद से बच्चा ले उड़े अपहरणकर्ता

Big alert for railway passengers: Kidnappers made a mother unconscious by feeding her laddus at Koderma station, and then took away the child from her lap.

Koderma Junction से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रेन यात्रा के दौरान नशाखुरानी कर 10 माह के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना अलीगढ़ से कोडरमा जंक्शन आ रही एक महिला यात्री के साथ हुई, जिसने मामले को लेकर रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से जीआरपी और रेलवे पुलिस अलर्ट मोड में है।

पीड़िता मुन्नी अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति मो. राजू के घर अलीगढ़ से अपने 10 माह के बेटे इब्राहिम को लेकर अकेले यात्रा कर रही थी। उसे कोडरमा जंक्शन पर उतरकर गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके पिहरा बिहरा जाना था। यात्रा के दौरान ट्रेन में मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने उसे लड्डू खाने को दिया। लड्डू खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई।

जब ट्रेन Koderma Junction पहुंची और महिला को होश आया, तो उसने अपने बेटे को पास नहीं पाया। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला ने जीआरपी थाना मिर्जापुर में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन परिसर, ट्रेन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

प्राथमिक जांच में मानव तस्करी गिरोह या ट्रेन में सक्रिय नशाखुरानी गैंग की भूमिका से इनकार नहीं किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मिर्जापुर क्षेत्र में मानव तस्करी से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

Koderma Junction मामले में जीआरपी ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। सहयात्रियों से पूछताछ, संभावित रूट की जांच और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्चे की बरामदगी और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी।

Related Articles

close