झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: हेमंत सोरेन पर टिकी नज़रें, युवाओं के लिए बड़ा ऐलान

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक आज प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में होगी। कैबिनेट की इस बैठक में राज्य के युवाओं को सौगात मिल सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री सारथी योजना की स्वीकृति मिलने की संभावना है।

राज्य सरकार मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की जगह योजना ला रही है। इसके तहत वैसे युवा जो कौशल प्रशिक्षण पाना चाहते हैं, उन्हें सरकार प्रोत्साहन के तहत 1 वर्ष के लिए प्रतिमाह 1000 से लेकर 1800 रुपए देगी। साथ ही UPSC और JPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार की तैयारी करने के लिए राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से 50 हजार रुपए देगी।

केंद्र व राज्य की एनी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को 2500 प्रति माह दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को झारखंड के नियोजनालयों में निबंधित होना अनिवार्य होगा। साथ ही इसका लाभ एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग छात्रों को मिलेगा। राज्य सरकार इस योजना को 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लांच करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

close