BREAKING: नॉनवेज खाना बेचने पर बैन..होटल-ढाबा और होम-स्टे पर भी ये नियम लागू…उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई…
होटल, ढाबा और ऑनलाइन डिलीवरी भी नहीं बचेगी

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में अब नॉनवेज खाने वालों के लिए बुरी खबर है। प्रशासन ने शहर की पवित्रता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए होटल, ढाबा, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी तक पर नॉनवेज की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह आदेश 8 जनवरी से लागू हो गया है।
सहायक खाद्य आयुक्त ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि शिकायतें मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
यह प्रतिबंध विशेष रूप से राम मंदिर से 15 किलोमीटर के दायरे में लागू किया गया है। बताया जा रहा है कि पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में बार-बार ऑनलाइन मांसाहारी भोजन की आपूर्ति और शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा निर्णय लिया।
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है, क्योंकि अब शहर में नॉनवेज के लिए कहीं भी हाथ नहीं फैलाया जा सकेगा।
सावधान रहें: नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ न सिर्फ जुर्माना बल्कि लाइसेंस रद्द होने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।

















