जमशेदपुर में आधी रात को ‘तांडव’: 22 हथियारबंद बदमाशों ने युवक को घेरा, रूह कंपा देगी हमले की ये खौफनाक दास्तान

Jamshedpur's midnight rampage: 22 armed criminals surround a young man; the horrifying tale of the attack will send shivers down your spine.

जमशेदपुर में गोलमुरी थानाक्षेत्र के दुईलाडूंगरी में 8 जनवरी की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 20-22 हथियारबंद युवकों ने 1 स्थानीय युवक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में सरबजीत सिंह नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

अपराधियों ने बेस बैट से सरबजीत के चेहरे पर लगातार वार किया जिसमें वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. इस भयावह घटना से अफरा-तफरी मच गयी. पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

2 वाहनों में सवार होकर आये थे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अपने 2 वाहनों पर सवार होकर इलाके में पहुंचे थे. उनके हाथों में बेस बैट, लाठी और कई अन्य हथियार भी थे. आरोप है कि हमलावरों के साथ सुखराज नामक व्यक्ति भी मौजूद था, जिसकी पहले से ही सरबजीत से रंजिश चली आ रही है. हमलावरों ने सरबजीत पर ताबड़तोड़ हमला किया इसके साथ ही आरोपियों ने पास में खड़े दो वाहनों में भी जमकर तोड़‌फोड़ की.

यह हमला अचानक हुआ लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही हमलावरों ने हिंसा को अंजाम दिया और घटनास्थल से फरार हो गए.

दोनों के बीच पहले से ही था विवाद

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस वहां पहुंची और घायल को तुरंत एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. डॉक्टरों के अनुसार सरबजीत के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है.

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुराना विवाद सामने आया है. सुखराज और सरबजीत के बीच पहले भी कहासुनी और मारपीट हो चुकी है. घायल सरबजीत के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Related Articles

close