*झारखंड में दिल दहलाने वाली घटना : प्रेमिका ने खोदवाया कब्र, पति ने बीबी की हत्या कर दफना दिया, साथ में कुत्ते को भी मारकर गाड़ा, पति-प्रेमिका गायब*

*Horrifying incident in Jharkhand: Girlfriend gets grave dug, husband kills wife, buries dog, husband and girlfriend missing*

Jharkhand Crime News : पति पर आशिकी का ऐसा खुमार चढ़ा कि वो हैवान बन गया। पति ने कब्र बनाकर पत्नी को दफना दिया। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मामला झारखंड के पलामू जिले का है, जहां से ये सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को गड्ढे में दफना दिया।

 

हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद शक से बचने के लिए शव के साथ एक कुत्ते को भी दफनाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ओखला (भूखला) गांव से जुड़ा है, जहां रहने वाली प्रियंका कुमारी पिछले कुछ दिनों से लापता थी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका कुमारी के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने बुधवार को विश्रामपुर थाना में दी थी।

 

हालाकि परिजनों ने पहले ही हत्या की आशंका थी। लिहाजा पुलिस में दर्ज शिकायत में भी परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी। परिजनों ने बताया कि प्रियंका की हत्या कर उसका शव नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा (डरौना गांव) में दफनाया गया है।

 

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

दरअसल प्रियंका कुमारी की शादी वर्ष 2019 में भूखला गांव निवासी रंजीत मेहता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका को उसके पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इस बीच रंजीत मेहता का प्रेम प्रसंग पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव की एक महिला से चल रहा था।परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंध के चलते ही रंजीत मेहता ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

 

शव दफनाने की साजिश, जेसीबी से खुदवाया गया गड्ढा

जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश काफी पहले रची गई थी। आरोप है कि रंजीत मेहता की प्रेमिका ने 22 दिसंबर को जेसीबी मशीन से एक गड्ढा खुदवाया था। जेसीबी मालिक को यह कहकर गड्ढा खुदवाया गया कि वहां डोभा (तालाब) बनाया जाएगा।इसके बाद 28 दिसंबर को उसी महिला ने जेसीबी मालिक से दोबारा संपर्क कर गड्ढे को भरने के लिए कहा। पुलिस को आशंका है कि इसी दिन प्रियंका कुमारी की हत्या कर उसके शव को गड्ढे में दफनाया गया।

 

शक से बचने के लिए शव के साथ दफनाया कुत्ता

हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि शक से बचने के लिए आरोपियों ने प्रियंका के शव के साथ एक कुत्ते का शव भी उसी गड्ढे में दफना दिया। पुलिस का मानना है कि इस तरीके से वे गंध और पहचान से जुड़े सुरागों को भ्रमित करना चाहते थे।

 

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए नावा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दंडाधिकारी की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान प्रियंका कुमारी का शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पति और प्रेमिका फरार, तलाश जारी

घटना के बाद से आरोपी पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि प्रेमिका ने जेसीबी मालिक को पहले डोभा बनाने और बाद में स्थान बदलने का बहाना बनाकर गड्ढा खुदवाया और भरवाया। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles