झारखंड अभी-अभी : गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर प्रेमी ने मारी गोली, फिर 10 मिनट का VIDEO बनाकर, खुद को भी उड़ाया, प्रेमिका की शादी तय होने पर था नाराज, बेवफाई का आरोप
Jharkhand Just Now: Boyfriend shoots girlfriend in the middle of the road, then makes a 10-minute video, blows himself up too; was upset over girlfriend's marriage being fixed, accused of infidelity

Jharkhand Love affair Crime News: झारखंड में एक मोहब्बत की कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। सनकी प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर अपने भी सर पर गोली मारकर जान दे दी। घटना राजधानी रांची की है। रांची से 50 किलोमीटर की दूरी पर खलारी थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना अब से कुछ देर पहले सुबह करीब 9:15 बजे की है। जानकारी के मुताबिक लड़की अपने घर से कहीं जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान KDH ग्राउंड के समीप युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को घेरकर रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट की बात हुई, जिसके बाद तैश में युवक ने पॉकेट में रखे पिस्टल को निकाला और फिर अपनी गर्लफ्रेंड के सीने में गोली दाग दी।
गोली लगते ही लड़की जमीन पर गिरी, इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए, वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। लड़की को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया है। वहीं इस घटना के बाद गोली मारने वाला युवक अपने घर पहुंचा और फिर 10 मिनट का वीडियो बनाकर खुद को गोली मार ली। अपने वीडियो में उसने पूरे घटना का जिक्र किया है। युवक ने अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाया है।
लड़के ने 10 मिनट के वीडियो में कहा है कि उसे उसकी प्रेमिका ने धोखा दिया। इसके बाद वह इस तरह के खतरनाक कदम को उठाने के लिए बाध्य हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवक का युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, लेकिन इस बीच लड़की की शादी किसी और लड़के से तय हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी उसके प्रेमी को भी वह आग बबूला हो गया। फिर इस तरह की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है की घटना के पहले भी युवक और युवती के बीच इसे लेकर फोन पर लड़ाई हुई थी। लड़के ने इस तरह की घटना को लेकर उसे पहले धमकी भी दी थी। लड़के का भाई और लड़की के पिता दोनों सीसीएल के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि युवती के साथ युवक का करीब 6 साल से प्रेम प्रसंग था। लड़के का नाम सुनील केवट है।
युवक सुनील केवट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गांव का मूल निवासी है। पूरा परिवार खेलारी थाना के केडीएच कॉलोनी के क्वार्टर में रहता है। पुलिस ने युवक के सब को अपने कब्जे में ले लिया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, वही युवती को लेकर अभी तक यही जानकारी मिली है कि उसकी हालत गंभीर है, जिसका इलाज रांची में चल रहा है।









