Dhurandhar Box Office Day 17: ‘धुरंधर’ का संडे धमाका! तीसरे रविवार भी तोड़े रिकॉर्ड, पुष्पा 2 और छावा को छोड़ा मीलों पीछे

17वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफानी राज

Dhurandhar Box Office Day 17: 5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा उलटफेर किया है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। पहले रविवार को भले ही फिल्म कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड न बना पाई हो, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया।

जैसे-जैसे दिन बीतते गए, फिल्म का क्रेज बढ़ता चला गया और अब हालात ये हैं कि हर रविवार ‘धुरंधर’ नया इतिहास रच रही है। रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

Dhurandhar Box Office Day 17:  पहले संडे से तीसरे संडे तक बदली पूरी गेम

फिल्म ने पहले रविवार को 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके साथ यह सबसे ज्यादा ओपनिंग संडे कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में 13वें स्थान पर रही। लेकिन इसके बाद ‘धुरंधर’ ने ऐसा पलटा मारा कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी पीछे छूटती चली गईं।

Dhurandhar Box Office Day 17:  अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला हफ्ता: 207.25 करोड़ रुपये

  • दूसरा हफ्ता: 253.25 करोड़ रुपये

  • 15वां दिन: 22.5 करोड़ रुपये

  • 16वां दिन: 34.25 करोड़ रुपये

  • तीसरा रविवार (शाम 6:20 बजे तक): 28.8 करोड़ रुपये

इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 546.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और सैकनिल्क पर उपलब्ध डेटा में बदलाव संभव है।

Dhurandhar Box Office Day 17:  छावा और पुष्पा 2 को दी करारी मात

‘धुरंधर’ का असली खेल दूसरे और तीसरे रविवार को देखने को मिला।

  • दूसरे रविवार फिल्म ने 58 करोड़ रुपये कमाकर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के हिंदी सेकेंड संडे रिकॉर्ड (54 करोड़) को तोड़ दिया।

  • तीसरे रविवार ‘धुरंधर’ ने पहले विक्की कौशल की ‘छावा’ (24.25 करोड़) को पीछे छोड़ा और फिर ‘पुष्पा 2’ के थर्ड संडे कलेक्शन (26.75 करोड़) को भी पछाड़ दिया।

अब ‘धुरंधर’ तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुकी है।

Dhurandhar Box Office Day 17:  वर्ल्डवाइड भी मचा रही है तहलका

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 16 दिनों में करीब 790.75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि यह कमाल फिल्म ने उस वक्त किया है, जब दुनियाभर के सिनेमाघरों में हॉलीवुड की मेगा रिलीज ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

Dhurandhar Box Office Day 17:  कंटेंट का दम, बॉक्स ऑफिस पर लंबा राज

‘धुरंधर’ ने साफ साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट मजबूत हो और वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव हो, तो फिल्म न सिर्फ रिकॉर्ड बनाती है बल्कि लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज भी करती है। अब सबकी नजर इस पर है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है।

Related Articles

close