मेरे साथ संबंध बनाती रही..छात्र ने की आत्महत्या…ट्रैफिक पुलिसकर्मी से था अफेयर…सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप.M..obile में Photo-Video का भी जिक्र…

मध्य प्रदेश, इंदौर। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय बीएड छात्र प्रदीप रावत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने जाने से पहले 5 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप रावत बागटांडा का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि 2017 से वह महिला आरक्षक को जानता था, और महिला आरक्षक और एक अन्य व्यक्ति, अनुराग प्रजापत, की वजह से वह मानसिक तनाव में था।
सुसाइड नोट में मोबाइल में मौजूद फोटो और वीडियो का जिक्र भी किया गया है। इसके अलावा प्रदीप ने शादी को लेकर भी दबाव और तनाव का हवाला दिया।
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। महिला आरक्षक से भी पूछताछ की जा रही है।
यह मामला न सिर्फ एक छात्र की आत्महत्या का है, बल्कि संबंध, मानसिक तनाव और दबाव जैसी गंभीर सामाजिक और कानूनी चिंताओं को भी उजागर करता है।









