RAIN ALERT : ‘चांद छुपा बादल में….’ इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, करवा चौथ में सुहागिनें चांद के दीदार को तरसेंगी…कई जिलों में छाये रहेंगे बादल

रांची। आज करवा चौथ है। सुहागिनें पूरे दिन उपवास के बाद, शाम में चांद का दीदार कर अपा व्रत तोड़ती है, लेकिन आज झारखंड में सुहागिनों को चांद दीदार के लिए तरसा सकता है। दरअसल प्रदेश में आज बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में आसमान या तो बादलों से भरे रहेंगे या फिर बूंदाबांदी होगी। लिहाजा, आज बेईमान मौसम करवा चौथ का मजा किरकिरा कर सकता है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ घंटों में झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बज्रपात होने की आशंका है। मौसम केंद्र ने इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ घंटों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार 13 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

यहां होगी जोरदार बारिश

जिन जिलों में बारिश की आशंका है उनमें बोकारो, धनबाद गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा जैसे जिले शामिल है। इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस वजह से बारिश की आशंका


बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी की भी संभावना है।बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वातावरण में मौजूद है।जिसकी वज़ह से सुबह के समय में गर्मी होती है और दोपहर होते होते नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। जिसकी वजह से दोपहर के बाद बारिश देखने को मिल रही है। वहीं हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है

राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है। दो दिनों तक मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की कोई संभावना नहीं है।12, 13, 14 और 15 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।अगर मौसम के पिछले 24 घंटे के मिजाज पर नजर डालें तो झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कोडरमा जिला के मरकच्चो समेत कई जगहों पर भारी वर्षा भी हुई । मरकच्चो में 68 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। इस दौरान अधिकतम तापमान देवघर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला का रहा।

Related Articles

close