Ranchi : एयरटेल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में स्थित एयरटेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 4 बजे ही एयरटेल गोदाम में आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे. इसके बाद दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग कैसे लगी। इस आग में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related Articles

close