वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: तेज़ रफ्तार और होटल जैसा आराम….चाय तक नहीं छलकेगी…जल्द पटरी पर…

पटना-नई दिल्ली रूट पर यात्रियों को मिलने वाला है एक नया यात्रा अनुभव। लंबी प्रतीक्षा के बाद, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी महीने पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। तेजस जैसी रफ्तार, राजधानी जैसी आरामदायक सुविधा और वंदे भारत की उन्नत तकनीक – अब ये तीनों पहली बार किसी स्लीपर ट्रेन में देखने को मिलेंगे।

रेलवे का दावा है कि 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी ट्रेन इतनी स्थिर रहेगी कि कप में रखी चाय तक नहीं छलकेगी।

ट्रेन के तकनीकी और इंटीरियर फीचर्स

  • 16 कोच, 827 यात्रियों की क्षमता: AC3 में 611, AC2 में 188 और AC1 में 24 सीटें। भविष्य में जरूरत के अनुसार कोच बढ़ाने की संभावना।

  • फ्लाइट जैसी सुविधाएं, होटल जैसा आराम: USB-इंटीग्रेटेड रीडिंग लैंप, हाई-स्पीड Wi-Fi, इंफोटेनमेंट स्क्रीन, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट, AC1 में गर्म पानी के शावर।

  • सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक: ‘कवच’ एंटी-कोलिजन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, सील्ड गैंगवे, ऑटोमैटिक प्लग डोर, CCTV निगरानी।

  • PRM-फ्रेंडली डिज़ाइन: दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक।

रफ्तार और समय-सारणी

ट्रेन पटना से शाम को चलेगी और सुबह दिल्ली पहुंचेगी, वहीँ दिल्ली से भी शाम को चलकर अगले दिन सुबह पटना पहुंचेगी। अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा और स्टेशन पर रुकने के बाद तेज रफ्तार पकड़ने में यह तमाम ट्रेनों से कहीं तेज़ है।

वर्तमान में देश में चेयर कार वाली 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन स्लीपर वेरिएंट की शुरुआत लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। पटना-दिल्ली के सफर में यह ट्रेन भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में नया मुकाम साबित करेगी।

Related Articles

close