बिहार में 3-7 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड! तापमान में भारी गिरावट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बिहार में अगले पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण बिहार में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। आगामी चार से पांच दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का सामना
मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दिसंबर पिछले साल की तुलना में अधिक ठंडा रहेगा। उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे की घनत्व बढ़ने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। अधिकतम तापमान अगले चार-पाँच दिनों तक सामान्य स्तर पर रहेगा।

48 घंटों में तापमान में गिरावट
विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों में 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिसके बाद यह सामान्य स्तर पर लौट आएगा। सुबह और शाम की ठंड में बढ़ोतरी बनी रहेगी।

हाल का मौसम अवलोकन
पिछले 24 घंटों में बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि मोतिहारी में सबसे अधिक 28 डिग्री दर्ज किया गया। किशनगंज में न्यूनतम तापमान 11.8 से 17.7 डिग्री के बीच रहा। कई जिलों में तापमान सामान्य रहा, जबकि पूर्णिया में घने धुंध के कारण न्यूनतम दृश्यता केवल 500 मीटर रही।

बिहारवासियों को आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का सामना करना पड़ सकता है। सुबह-शाम की ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े और सावधानी बरतना आवश्यक है।

Related Articles

close