एक पल में फट गया पहाड़…तबाही का ऐसा मंजर कि देखने वालों की रूह कांप उठी…कैमरे में कैद हुआ मौत का खौफनाक वीडियो…

कुछ ही सेकंड में पहाड़ का टूटना, घर-दुकानों का मलबे में दफन होना और चीखों से कांपता इलाका—वीडियो देख लोग सहम गए।

जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तर सुमात्रा प्रांत में सोमवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ पूरे इलाके को हिला दिया बल्कि इसे देखने वाले लोगों की रूह तक कांप गई। सिबोल्गा के परोम्बुनान इलाके में अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसने देखते ही देखते कई घरों और दुकानों को मलबे में बदल दिया। इस भयानक भूस्खलन में एक मां और उसके छोटे बच्चे की जान चली गई।

पहाड़ जैसे ही टूटा… पलभर में खत्म हो गया सबकुछ

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक तेज बारिश के बाद पहाड़ की मिट्टी नरम हो गई थी। कुछ ही पलों में पूरा पहाड़ी हिस्सा जोरदार धमाके के साथ नीचे आ गिरा। नीचे मौजूद घर और दुकानें पलक झपकते ही मलबे में समा गईं। हादसा इतना अचानक और तेज था कि घर में मौजूद परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

महिला और उसका बच्चा भूस्खलन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत के शिकार हो गए। उनका घर कुछ ही सेकंड में मिट्टी का ढेर बन गया।

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक सच—सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के समय कई लोग उस इलाके के ठीक सामने खड़े थे। जैसे ही पहाड़ टूटकर गिरा, वहाँ चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान किसी शख्स ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।
वीडियो में साफ दिखता है कि पहाड़ अचानक बड़े धमाके के साथ धंसता है और उसके साथ ही आसपास की दुकानें और घर पूरी तरह निगल लिए जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल दहला रहा है।

दृश्य इतने भयावह कि कांप उठे लोग

भूस्खलन के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। मलबे में दबे घरों को देखकर स्थानीय लोग और परिजन एकदम सदमे में थे। कई लोग मौके पर ही रोने लगे, जबकि कुछ भय से स्तब्ध खड़े रह गए। राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला गया।

शवों को निकालते समय महिलाओं और बच्चों के रोने की आवाजें पूरे इलाके में गूंज रही थीं। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतना भयानक दृश्य कभी नहीं देखा।

इलाके में दहशत, प्रशासन अलर्ट पर

स्थानीय प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है और बाकी पहाड़ी हिस्सों की जांच की जा रही है ताकि दोबारा ऐसा हादसा न हो। भारी बारिश के चलते पहाड़ों की मिट्टी और ढलान अभी भी अस्थिर मानी जा रही है।

Related Articles

close