बिहार के किसानों के लिए बम्पर तोहफा! भारी बारिश और बाढ़ से हुई फसल नुकसान की भरपाई अब सीधे आपके खाते में

पटना: बिहार सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत योजना की घोषणा की है। अक्टूबर 2025 में राज्य के कई जिलों में हुई भारी बारिश और बाढ़ से झेल रहे किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान-2025 के तहत तत्काल वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

इस योजना का उद्देश्य प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक मदद पहुँचाना है, ताकि वे नई फसल बोने या अपने कृषि कार्य को सुचारू रूप से जारी रख सकें।

योजना का दायरा:
भारी बारिश और बाढ़ से बिहार के 12 जिलों के 39 प्रखंड और 397 पंचायतों में किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। सहायता उन किसानों को मिलेगी जिनकी फसल का नुकसान 33% या उससे अधिक हुआ है। प्रभावित जिलों में शामिल हैं: वैशाली, पूर्वी चंपारण, कैमूर, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, भोजपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सुपौल।

अनुदान राशि:

  • असिंचित फसल क्षेत्र: ₹8,500 प्रति हेक्टेयर

  • सिंचित भूमि की फसल: ₹17,000 प्रति हेक्टेयर

  • शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (जैसे गन्ना): ₹22,500 प्रति हेक्टेयर

इसके अलावा, पशुधन या अन्य कृषि गतिविधियों में नुकसान होने पर भी विशेष आर्थिक मदद दी जाएगी। यह अनुदान अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के लिए मिलेगा। न्यूनतम राशि इस प्रकार है:

  • असिंचित क्षेत्र: ₹1,000

  • सिंचित क्षेत्र: ₹2,000

  • शाश्वत/बहुवर्षीय फसल: ₹2,500

कैसे आवेदन करें:
किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल: https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर विजिट करें।

आवेदन की अंतिम तिथि:
2 दिसंबर 2025 तक आवेदन करना आवश्यक है। बिहार सरकार की यह पहल किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने और कृषि कार्य को सामान्य बनाने में मदद करेगी।

Related Articles

close