रांची में मंईयां योजना का बवाल! “सरकार आपके द्वार” कैंप में फॉर्म नहीं लिए, महिलाएं नाराज़

Ranchi's Maiyaan scheme uproar! "Government at your door" camp refuses to accept forms, angers women

Sarkar Aapke Dwar Camp Ranchi के तहत सेवा अधिकार सप्ताह में सोमवार को रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों और पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, आवेदन स्वीकार करना और मौके पर ही कई सेवाएं उपलब्ध कराना था। हालांकि, वार्ड 10 के तिरिल तालाब कैंप में कई महिलाओं ने शिकायत की कि मंईयां सम्मान योजना का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।

कई महिलाएं मंईयां योजना के फॉर्म लेकर पहुंचीं, लेकिन कैंप में मौजूद कर्मियों ने फॉर्म लौटाते हुए बताया कि यहां आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। एक महिला ने कहा कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में फॉर्म जमा किया था, लेकिन अब तक उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। बार-बार ब्लॉक ऑफिस जाने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को दूसरे कैंप में दोबारा फॉर्म जमा करने को कहा गया था, लेकिन सोमवार को पहुंचने पर आवेदन फिर भी स्वीकार नहीं किए गए। पूछताछ करने पर महिलाओं को अलग-अलग टेबल पर भेजा जाता रहा, जिससे वे निराश होकर लौट गईं।

Sarkar Aapke Dwar Camp Ranchi के तहत ये शिविर 28 दिसंबर तक चलेंगे। प्रशासन का कहना है कि सेवा अधिकार सप्ताह के दौरान विभिन्न योजनाओं में लाभ देने के लिए कैंप सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

अन्य योजनाओं में आज कई लाभार्थियों को तुरंत स्वीकृति और परिसंपत्ति वितरण किया गया। हाहाप पंचायत में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की मौजूदगी में पेंशन स्वीकृति पत्र, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, दिव्यांगों के लिए ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र, आधार अपडेट, पीएम आवास, उज्ज्वला, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे आवेदन स्वीकार किए गए। स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध रही।

Related Articles

close