झारखंड : QR कोड से आसान होगा इलाज, झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा नया सिस्टम

QR code will make treatment easier, new system will be implemented in medical colleges of Jharkhand

झारखंड के मेडिकल कॉलेजो समेत एमजीएम में अब मरीजों की भर्ती, दवाई , इलाज और अन्य सभी कार्य क्यूआर कोड स्कैन करने से ही होंगे. इन सभी गतिविधियों का डेडा कंप्यूटर और स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में दर्ज होगा. यह सभी कार्य एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से होंगे. इस सुविधा की शुरूआत रांची के सदर अस्पकाल से की गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ की समझौता

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर कंपनी से समझौता किया है. एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में इस सॉफ्टवेयर को बदल दिया गया है. अन्य विभागों में भी इसी सॉफ्टवेयर को लागू किया जाएगा. जिससे पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटलाइज हो सकेगी.

गौरतलब है कि मरीज एप डाउनलोड करक अपना निवंधन करा सकता है और पर्ची लेकर डॉक्टर के पास जाता है. लेकिन नई व्यव्स्था में रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग भी नंबर क्यूआर कोड में लगेगा. कंप्यूटर पर लिखी दवाईया फार्मेसी में चली जाएंगी. जहां क्यूआर कोड स्कैन करके दवा ली जा सकेगी.

इमरजेंसी या वार्ड में भर्ती में भी इसी तरह क्यूआर कोड लगेगा. इसके जरिए से मरीज का इलाज, दवाईयों की समय सारिणी और दी गई दवाईयां सभी जानकारी दर्ज होगी. यहां तक की अस्पताल से छुट्टी तक की जानकारी पोर्टल पर रहेगी

Related Articles

close