Royal Enfield ने पेश की Flying Flea S6: इलेक्ट्रिक बाइक का धमाका, WWII की प्रेरणा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का संगम!

लाइटवेट डिजाइन, राउंड टचस्क्रीन और Snapdragon चिप के साथ Flying Flea S6 भारतीय EV मार्केट में करेगी धूम।

Royal Enfield ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea S6 को पेश किया है। यह कंपनी की EV ब्रांड Flying Flea की C6 के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक है। हाल ही में इटली के मिलान में आयोजित EICMA शो में भी इसे प्रदर्शित किया गया था।

डिज़ाइन और इंफ्लुएंस

Flying Flea S6 का डिजाइन लाइटवेट है और शहर में चलाने के लिए उपयुक्त है। इसे 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित होकर बनाया गया है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में सैनिकों को दूर-दराज के इलाकों में पहुंचाने के लिए पैराशूट से उतारा जाता था।

  • स्कैम्बलर थीम के साथ USD फ्रंट फोर्क्सचेन फाइनल ड्राइव

  • 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील।

  • मैग्नीशियम बैटरी केस से मोटरसाइकिल हल्की और कूलिंग बेहतर।

  • राउंड टचस्क्रीन डिस्प्ले में इंफोटेनमेंट, राइड डेटा और नेविगेशन जैसी सुविधाएँ।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Flying Flea S6 में Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल होगा, जो टू-व्हीलर्स के लिए क्वालकॉम ने विशेष रूप से डिजाइन की है। इसके साथ Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म भी दिया गया है, जिससे बाइक का कोर व्हीकल यूनिट पावरफुल और स्मार्ट रहे।

कंपनी ने इसे मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में रखा है और यह बाजार में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए चुनौती पेश करेगी।

रेंज और लॉन्च

Flying Flea C6 की तरह S6 की भी टेस्टिंग जारी है और इसकी अनुमानित रेंज लगभग 100 किलोमीटर हो सकती है। इसमें फ्रंट LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स मिलेंगे।

रॉयल एनफील्ड की योजना है कि Flying Flea C6 को अमेरिका और यूरोप में पहले लॉन्च किया जाए, और भारत में अगले वर्ष इसे बाजार में पेश किया जाएगा।

Related Articles