बिहार में नई सरकार के विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह, नितिन नबीन को PWD, देखें पूरी लिस्ट

Department allocation for the new Bihar government: Samrat Chaudhary gets Home, Nitin Nabin gets PWD; see full list

Nitish Cabinet Department Allocation: बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के विभागों का शुक्रवार को बंटवारा हो गया. पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि नीतीश कुमार गृह विभाग नहीं संभालेंगे. इस बार बिहार में गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को दिया गया है. वहीं पहली बार मंत्री बनीं शूटर श्रेयसी सिंह को खेल मंत्रालय दिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP कोटे के मंत्री)

1. सम्राट चौधरी

  • गृह विभाग

2. विजय कुमार सिन्हा

  • भूमि एवं राजस्व विभाग
  • खनन एवं भू-तत्व विभाग

3. मंगल पांडे

  • स्वास्थ्य विभाग
  • विधि विभाग

4. दिलीप जायसवाल

  • उद्योग विभाग

5. नितिन नवीन

  • पथ निर्माण विभाग
  • नगर विकास एवं आवास विभाग

6. रामकृपाल यादव

  • कृषि विभाग

7. संजय जायसवाल

  • श्रम संसाधन विभाग

8. अरुण शंकर प्रसाद

  • पर्यटन विभाग
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

9. सुन्दर मेहता

  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

10. नारायण प्रसाद

  • आपदा प्रबंधन विभाग

11. रमा प्रसाद

  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

12. ललनन्द पासवान

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

13. श्रेयसी सिंह

  • सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
  • खेल विभाग

14. प्रमोद चंद्रवंशी

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

सहकारिता विभाग

JDU कोटे के मंत्री

1. मदन सहनी

  • समाज कल्याण विभाग

2. अशोक चौधरी

  • ग्रामीण कार्य विभाग

3. लेसी सिंह

  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

4. श्रवण कुमार

  • ग्रामीण विकास विभाग
  • परिवहन विभाग

5. विजय चौधरी

  • जल संसाधन विभाग
  • भवन निर्माण विभाग

6. विजेंद्र यादव

  • ऊर्जा विभाग

7. जमा खान

  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

8. सुनील कुमार

  • शिक्षा विभाग

LJP (R) के 2 मंत्री बनाए गए

वहीं चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) को गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग दिया गया है. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी HAM का एक मंत्री बनाया गया है. HAM को लघु जल संसाधन विभाग दिया गया है. वहीं उपेंद्र कुशवाहा की RLM पार्टी से एक मंत्री बनाया गया है. RLM को पंचायती राज विभाग दिया गया है.

छवि

सम्राट चौधरी संभालेंगे कानून व्यवस्था

ये पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह विभाग नहीं संभालेंगे. गृह विभाग की कमान सम्राट चौधरी को दी गई है. अब पूरी कानून व्यवस्था का जिम्मा सम्राट चौधरी के हाथों में होगा. पुलिस विभाग अब सम्राट चौधरी को रिपोर्ट करेगा.

Related Articles

close