बेटे की लाश घर में पड़ी रही 4 दिन तक…मां को भी नहीं चला पता…दिल दहला देने वाली आत्महत्या…

तनाव, विवाद और अकेलापन: इंजीनियर अतुल तिवारी ने की दिल दहला देने वाली आत्महत्या

बेटे की लाश घर में पड़ी रही 4 दिन तक…मां को भी नहीं चला पता…दिल दहला देने वाली आत्महत्या…

लखनऊ, गोमतीनगर: लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर अतुल तिवारी ने विरामखंड स्थित अपने घर में हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को शव करीब तीन-चार दिन पुराना मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में मौजूद उनकी मां सुधा तिवारी को बेटे की मौत का कोई पता नहीं चला।

मां की स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि

  • अतुल अपनी मां के साथ रहते थे। मां भूतल पर, अतुल पहली मंजिल पर

  • मां की मानसिक हालत पहले से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था।

  • बताया गया कि पत्नी से विवाद के कारण अतुल तनाव में थे और पत्नी उनके साथ नहीं रह रही थीं।

बहन और मामा ने की मदद

  • दिल्ली में रहने वाली बहन गीतिका ने जब मां को फोन किया, तो पता चला कि चार दिन से अतुल दिखाई नहीं दिए

  • संदेह होने पर बहन ने मामा और पूर्व विधायक अभय ओझा को सूचना दी।

  • मामा ने परिचित को घर भेजा, जो भूतल पर पहुंचा और कमरे में तेज दुर्गंध पाई।

भयानक नजारा और पुलिस कार्रवाई

  • दरवाजा खोलने पर अतुल का शव सामने आया, जिसने सभी को झकझोर दिया।

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

  • एसीपी गोमतीनगर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Related Articles

close