LPG सब्सिडी अलर्ट : मार्च 2026 तक ई-केवाईसी पूरा करें, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी!”
LPG Subsidy Alert: Complete e-KYC by March 2026, or subsidy will be stopped!

LPG e-KYC Deadline Alert: देशभर के सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमीट्रिक आधार आधारित e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) सहित घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की आठवीं और नौवीं रिफिल पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक e-KYC पूरी कर ली होगी। समय सीमा पार करने पर रिफिलिंग तो जारी रहेगी, लेकिन DBT सब्सिडी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। मार्च के बाद e-KYC न होने पर उस वित्तीय वर्ष की सब्सिडी स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी।
रांची में LPG e-KYC Deadline Alert को लेकर उपभोक्ताओं में अभी भी उदासीनता दिख रही है। शहर के लगभग 8.5 लाख LPG उपभोक्ताओं में से करीब 50% ने अब तक e-KYC पूरी नहीं की है। LPG डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अनुसार, देरी के कारण न केवल सब्सिडी रुक सकती है बल्कि कई क्षेत्रों में रिफिलिंग प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए राहत यह है कि उन्हें साल में केवल एक बार बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा।
सरकार ने उपभोक्ताओं को घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से e-KYC पूरी करने की सुविधा दी है, ताकि एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत न पड़े। गैस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बिना e-KYC पूरे वर्ष की सब्सिडी होल्ड हो सकती है।
इधर, नए टैंकर कॉन्ट्रैक्ट के कारण रांची में LPG की नियमित सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। परिवहन कंपनियों द्वारा समय पर टैंकर उपलब्ध न कराने से कई इलाकों में सिलेंडर वितरण में देरी हो रही है, जिससे आगे गैस संकट बढ़ने की आशंका है।
e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेजों में—आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, गैस कनेक्शन नंबर और बैंक अकाउंट नंबर शामिल हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द e-KYC पूरी करें, ताकि सब्सिडी और गैस सप्लाई दोनों सुचारू रूप से मिलती रहे।









