बिहार में किसकी सरकार : Exit Poll के आ गये रुझान, जानिये बिहार की जनता ने किसे चुना, नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत किशोर को.. देखिये एग्जिट पोल के आंकड़े

Whose government will be in Bihar: Exit Poll trends are out, find out who the people of Bihar chose: Nitish, Tejashwi or Prashant Kishor. See the exit poll figures.

Bihar Exit Poll : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो गया है। दशकों बाद बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। हालांकि इस बंपर वोटिंग से फायदा किसको हुआ है? प्रशांत किशोर कितना बड़ा फैक्टर इस बार बने हैं? 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में सभी प्रमुख एग्जिट पोल एजेंसियों ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया है। हालांकि अंतिम नतीजे 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

 

सर्वे एजेंसियों और चैनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए, जिनमें सभी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत तय मानी जा रही है।MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के अनुसार वोट शेयर में भी एनडीए को 48 फीसदी, महागठबंधन को 37 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी मत मिलने का अनुमान है।

 

इसी तरह POLSTRAT के सर्वे में एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। पार्टीवार सीट वितरण में बीजेपी को 68-72, जेडीयू को 55-60, लोजपा (आर) को 9-12 और हम को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को 135-150 सीटों के बीच बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलने की संभावना है। इसी क्रम में पीपल्स इंसाइट के सर्वे में भी एनडीए को 133-148 और महागठबंधन को 87-102 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

 

पांचवें चाणक्य STRATEGIES पोल में एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

तीन प्रमुख सर्वे के औसत यानी पोल्स ऑफ पोल्स के मुताबिक, एनडीए 138 से 155 सीटों के बीच शानदार प्रदर्शन कर सकता है, जबकि महागठबंधन को 82 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है। जनसुराज को 0-2 सीट और अन्य को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार चुनाव 2025 में इस बार मुकाबला पूरी तरह एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच रहा। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम और लोजपा (रामविलास) शामिल हैं, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल साथ हैं। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की।

 

दोनों चरणों में मतदान रिकॉर्ड स्तर पर हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक कुल 67.14% मतदान दर्ज हुआ, जो राज्य में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह 2000 के विधानसभा चुनाव (62.57%) और 1998 के लोकसभा चुनाव (64.6%) के रिकॉर्ड को भी पार कर गया।

Related Articles