झारखंड : पति से विवाद के बाद मां-बेटी ने कुएं में कूदी जान, 3 साल की मासूम की भी मौत, जानिए पूरा मामला

After a dispute with her husband, a mother and daughter jumped into a well, killing themselves. A 3-year-old also died. Learn the full story.

लातेहार में विवाहित महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ कुएं में कूद गई. घटना में दोनों की मौत हो गई. मामला लातेहार के बालूमाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत बसिया पंचायत के बेलवाडीह गांव की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से विवाद के बाद 3 साल की बेटी को लेकर कुएं में कूद गई थी. मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुखमनी देवी और 3 वर्षीय बच्ची दिव्या कुमारी के रूप में हुई है.

पति भागीरथ यादव के साथ विवाद हुआ था
सुखमनी का पति भागीरथ यादव के साथ विवाद हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक घटना के एक रात पहले दंपति में विवाद हुआ था. झगड़े के बीच सुखमनी बच्ची को लेकर घर से निकल गई थी. परिजनों को लगा कि वह नाराज होकर मायके चली गई होगी लेकिन सुबह ग्रामीणों ने लोहराटोली के पास धान के खेत में स्थित कुएं में मां-बेटी का शव देखा. ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दी.

पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार भिजवाया. थाना प्रबारी ने कहा कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा है. मृतका के मायके वालों ने अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी है.

Related Articles

close