SSP सस्पेंड : उपचुनाव के पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, एसएसपी को किया गया निलंबित, विपक्ष की शिकायत पर हुआ एक्शन

SSP suspended: Election Commission takes major action ahead of by-election; SSP suspended, action taken on opposition complaint

SSP Suspend News : 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया है। शिकायतों और प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

 

11 नवंबर को पंजाब के तरनतारन उपचुनाव होना है। उपचुनाव में मिली शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने जिले की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम चुनावी निष्पक्षता, शिकायतों और पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवालों के बाद उठाया गया है। निलंबन के साथ ही अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरनतारन एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सिबिन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा,

“हां, निलंबन किया गया है। शिकायतें मिली थीं और मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया।”हालांकि, आयोग के आदेश में निलंबन का स्पष्ट कारण उल्लेखित नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया में अनुचित हस्तक्षेप और निष्पक्षता के उल्लंघन के आरोपों के चलते की गई है।

 

अकाली दल ने लगाए थे गंभीर आरोप

पिछले महीने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई और उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने की कोशिश की।

 

अकाली दल ने इस मामले को लेकर तरनतारन में धरना प्रदर्शन भी किया था और ग्रेवाल को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की थी।सुखबीर बादल ने यह आरोप भी लगाया था कि स्थानीय प्रशासन प्रदेश सरकार के ‘दबाव’ में विपक्षी दलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिससे चुनाव निष्पक्ष माहौल में नहीं हो पा रहा।

 

EC की सख्ती — वरिष्ठ अधिकारियों का पैनल तैयार करने का निर्देश

निर्वाचन आयोग ने निलंबन के साथ ही पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पैनल तैयार करे, ताकि किसी भी जिले में चुनावी निष्पक्षता प्रभावित होने पर तुरंत वैकल्पिक अधिकारी की तैनाती की जा सके।यह कदम आगामी चुनावों में पुलिस की भूमिका को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

तरनतारन उपचुनाव का क्या है संदर्भ?

तरनतारन विधानसभा सीट 11 नवंबर को मतदान के लिए जा रही है, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।यह सीट आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी।

Related Articles

close