झारखंड कैबिनेट, शिक्षक पेंशन ब्रेकिंग: शिक्षकों के पेंशन निर्धारण को लेकर हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, जानिये किस आधार पर होगा पेंशन का कैलकुलेशन

Jharkhand Cabinet, Teacher Pension Breaking: Hemant Cabinet takes major decision on teacher pension determination, learn on what basis pension calculation will be done.

Hement Cabinet Decesion। शिक्षकों के पेंशन को लेकर आज कैबिनेट ने बहुत ही अहम फैसला लिया है। शिक्षकों पेंशन और परिवारिक पेंशन की गणना को लेकर नियम निर्दश को कैबिनेट ने मंजूरी दी गयी है। दो पेंशन गणना का आकलन कर, जो भी पेंशन गुणक लाभकारी होगा, उसके आधार पर पेंशन और परिवारिक पेंशन की गणना की जायेगी। कैबिनेट ने आज अपने आखिरी और 13वें प्रस्ताव में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षकों के पेंशन निर्धारण पर अहम निर्णय लिया।

 

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए वंदना डाडेल ने बताया कि उच्च एंव तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के दिनांक 1.12016 के पूर्व सेवानिवृत व मृत शिक्षक के पेंशन और परिवारिक पेंशन के पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गयी है।

 

फैसले के मुताबिक दो गणणा के आधार पर पेंशन का निर्धारण किया जायेगा। दो तरह से पेंशन का कैलकुलेशन किया जायेगा, जिसके तहत संबंधित शिक्षक की सेवानिवृति या मृत्यु तिथि को जो उन्हें वेतनमान, वेतन बैंड एवं ग्रेड पे प्राप्त हो रहा था। उसके बाद जो अनुवर्ती वेतन समिति की अनुशंसा के आलोक में जो प्रतिस्थापित वेतनमान होगा, उसका निर्धारण करते हुए 1.1.2016 से पेंशन का निर्धारण किया जायेगा।

 

वहीं, अन्य दूसरे गणना में 31.12.2015 के बाद जो पेंशन राशि है, उसमें 2.57 के स्थिर गुणक से गुणा करने पर जो पेंशन राशि होगी, उसका निर्धारण किया जायेगा। इनमें से जो भी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए लाभकारी होगा, उसी के आधार पर पेंशन का निर्धारण होगा।

Related Articles

close