घाटशिला उपचुनाव से पहले झामुमो ने किया बड़ा खेला, भाजपा के कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन, मुख्यमंत्री बोले…

Before the Ghatsila by-election, JMM made a big move, many BJP leaders joined JMM, the Chief Minister said...

रांची/घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को घाटशिला उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बल मिला है। भाजपा से जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा सहित कई प्रमुख नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि “जन-जन का स्नेह झामुमो के साथ है।” यह घटना उपचुनाव से पहले झामुमो के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त मानी जा रही है।

 

घाटशिला उपचुनाव की सरगर्मी तेज है, इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया। इस मौके पर झामुमो की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी मौजूद रहे।पंकज सिन्हा के साथ भाजपा से जुड़े अन्य कई नेता —खगेन महतो, सौरभ चक्रवर्ती, कौशिक कुमार, श्री तुषार पातर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

 

पार्टी में शामिल होने के बाद सभी नेताओं का झामुमो परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा,

 

“झामुमो नेता एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू जी एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की उपस्थिति में भाजपा से पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा समेत अन्य नेताओं का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है। सभी को जोहार। जन-जन का स्नेह झामुमो के साथ है।”

 

मुख्यमंत्री के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने साझा किया और इसे आगामी घाटशिला उपचुनाव के संदर्भ में झामुमो के लिए एक राजनीतिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा से जुड़े स्थानीय नेताओं का झामुमो में आना न केवल संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत करेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर वोटरों के बीच एक सकारात्मक संदेश भी देगा।

Related Articles

close