Jharkhand: इस तिथि से मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन , ऐसे जुड़वाएं अपना नाम..

रांची । झारखंड में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 9 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 8 दिसंबर तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इस दौरान सभी अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों का निबंधन मतदाता सूची में सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवधि में मतदान केंद्रों पर 12 एवं 13 नवंबर तथा 19 एवं 20 नवंबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा।

इसके अलावा शहर के सभी अपार्टमेंट्स, हाउसिंग सोसाइटी में 9 नवंबर से 15 नवंबर तक, गांव देहात के सभी प्लस 2 विद्यालयों में 16 नवंबर से 22 नवंबर तक, राज्य के सभी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में 23 नवंबर से 29 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर अर्हता प्राप्त व्यक्तियों का मतदाता सूची में निबंधन कराया जाएगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को धुर्वा स्थित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के सभागार में नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों स्वयंसेवकों की कार्यशाला में जानकारी दी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी भी राज्य में सभी अर्हता प्राप्त व्यक्ति मतदाता सूची में निबंधित नहीं है।

लगभग एक तिहाई मतदाता निर्वाचन के दौरान मतदान की प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं।

Related Articles

close