झारखंड ब्रेकिंग: छठ पूजा के दौरान भयानक हादसा, तीन युवकों की चली गयी जान, छठ मनाने आया था परिवार, प्रशासन मौके पर
Jharkhand Breaking: Horrific accident during Chhath Puja, three youths lost their lives, family had come to celebrate Chhath, administration on the spot

Jharkhand Big News: छठ पूजा के जश्न के बीच एक दुखद खबर आ रही है। हादसे में तीन युवक की जान चली गयी। घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद की बतायी जा रही है। सोन नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक हुसैनाबाद थाना अंतर्गत पोखराही गांव के पास तीन युवक सोन नदी में डूब गए। ग्रामीणों के मुताबिक 8 युवक सोन नदी में नहाने के लिए गए थे।
इसी दौरान उनमें से तीन युवक ज्यादा पानी की वजह नदी में डूब गये। डूबने वालों में अंकुश पासवान उम्र (22 वर्ष, शेरघाटी, बिहार) यह अपने ससुराल पोखराही गांव आये हुए थे। ससुराल में छठ महापर्व हो रहा है। दूसरा आदर्श चंद्रवंशी (22 साल इटवा, नबीनगर, बिहार) और तीसरा रजनीश चंद्रवंशी (23 साल) पोखराही का रहने वाले हैं. इन तीनों की खोज में स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।
इस घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है जबकि पोखराही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दूसरे युवक भी इन तीनों लड़कों के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे लेकिन वह सुरक्षित लौट आए हैं। अब तक डूबने वाले तीनों लड़कों का कोई सुराग नहीं मिला है।
नोट- खबर अपडेट हो रही है…









