छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है और आज ‘खरना’ का अनुष्ठान है। इस खास मौके पर CM हेमंत ने दी बधाई, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम?

The Chhath festival has begun with Nahay-Khaay, and today is the ritual of Kharna. CM Hemant extended his greetings on this special occasion. Find out the full program.

लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को ‘नहाय खाय’ के साथ शुरू होने के बाद आज ‘खरना’ का अनुष्ठान किया जा रहा है. छठव्रती आज के दिन मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी के जलावन का उपयोग करते हुए अरवा चावल और गुड़ से बनी खीर के साथ रोटी आदि प्रसाद तैयार करेंगी. व्रती इस प्रसाद को सूर्यास्त के बाद ग्रहण करेंगी, जिसके बाद उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा.

सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई व शुभकामनाएं 

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों और सभी छठव्रतियों को खरना की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन ‘खरना पूजा’, लोक-आस्था, आत्म-संयम, समर्पण और शुद्धता का अद्भुत प्रतीक है.

मुख्यमंत्री ने छठ पर्व को प्रकृति, जल, सूर्य, परिवार और समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देने वाला बताते हुए कहा कि छठव्रतियों की तपस्या, श्रद्धा और संकल्प पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को खरना पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Related Articles

close