बच्चों को आलू ब्रेड टोस्ट बनाने का नया तरीका सिखाएं, कुरकुरापन और स्वाद बढ़ाने के लिए बस अपनाएं ये टिप्स!
Teach your kids a new way to make potato bread toast. Just follow these tips to enhance the crispiness and taste!

आलू ब्रेड टोस्ट: जल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स
अगर आप जल्दी और टेस्टी स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो आलू ब्रेड टोस्ट से बेहतर विकल्प नहीं है। उबले आलू, मसालों और ब्रेड का कॉम्बिनेशन जब तवे पर सुनहरा होकर सेकता है, तो पूरे घर में खाने की खुशबू फैल जाती है। यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है और ऑफिस या स्कूल लंच बॉक्स के लिए भी शानदार विकल्प है।
सामग्री
उबले हुए आलू – 3 मध्यम आकार के
ब्रेड स्लाइस – 6
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
धनिया पत्ते – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
मक्खन या तेल – सेंकने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और अच्छे से मसल लें।
इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ते, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें। मसालों का स्वाद अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें।
हर ब्रेड स्लाइस पर आलू का मसाला समान रूप से फैलाएं। ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाएं ताकि टोस्ट कुरकुरे और खुशबूदार बने।
नॉन-स्टिक तवा या टोस्टर गर्म करें। हल्का तेल या मक्खन लगाकर ब्रेड को मसाला वाली साइड ऊपर रखकर दोनों साइड से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
गरमागरम आलू ब्रेड टोस्ट को टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ परोसें। ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और स्वाद बढ़ाएं।









