छठ स्पेशल ट्रेनें 2025 : रांची से चलेंगी दो नई ट्रेनें…देखें पूरी लिस्ट और शेड्यूल…यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
Two new trains will run from Ranchi...see the complete list and schedule...passengers will get big relief!

रांची। छठ पर्व 2025 के मौके पर भारतीय रेलवे ने रांची से पटना के लिए दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।
रेलवे के अनुसार, नई ट्रेनें गोंदिया–पटना (Train No. 08889/08890) और दुर्ग–पटना (Train No. 08795/08796) 25 अक्टूबर को चलेगी और केवल एक-एक फेरा लगाएंगी। गोंदिया–पटना छठ स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से प्रस्थान करेगी और शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसके कुल 21 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, सामान्य, एसी 3-टियर और एसी 2-टियर शामिल हैं।
वहीं दुर्ग–पटना छठ स्पेशल ट्रेन रात 12:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी और पटना सुबह 4 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच के साथ स्लीपर कोच भी उपलब्ध हैं।
त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने चार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिनमें रांची–गोड्डा, रांची–वाराणसी और रांची–आरा एक्सप्रेस शामिल हैं।
रांची रेल मंडल ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में अब तक 275 विशेष ट्रिप पूरी की जा चुकी हैं और 225 और ट्रिप निर्धारित हैं। बुकिंग तेज़ी से भर रही है, कई श्रेणियों में वेटिंग चल रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर टिकट बुक कर लें और यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का ध्यान रखें। इस कदम से बिहार जाने वाले यात्रियों को छठ पर्व में यात्रा में राहत और सुविधा मिलेगी।









