झारखंड : घाटशिला उपचुनाव से पहले बड़ा खुलासा…पुलिस ने जब्त किए 12 लाख रुपये, देखें पूरी खबर
A major revelation ahead of the Ghatsila by-election! Police seized ₹1.2 million (approximately $1.2 million in cash). See the full story.

घाटशिला। घाटशिला उपचुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में, ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित रसूनचोपा चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सोमवार को विभिन्न मामलों में कुल 12 लाख 28 हजार 400 रुपए जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, यह राशि ओडिशा से झारखंड लाई जा रही थी। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मजिस्ट्रेट पद्म लोचन महतो की उपस्थिति में गहन जांच अभियान चलाया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी की गई। जांच के दौरान 50,000 से अधिक नकद राशि ले जा रहे चार अलग-अलग लोगों से यह रकम बरामद की गई। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान रात 8 बजे दलबल के साथ चेक पोस्ट पर मौजूद थे और जांच की निगरानी कर रहे थे।
चार मामलों में से एक में मांझारी निवासी सुनीता सवैया से अकेले 6 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए गए। सुनीता का दावा था कि वह यूनियन बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाती हैं और यह राशि मिनी एटीएम लेन-देन की है। हालांकि, आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होने के कारण प्रशासन ने सभी पैसे जब्त कर लिए।
बरामद राशि का विवरण इस प्रकार है:
पहला मामला: ₹73,000
दूसरा मामला: ₹1,25,400
तीसरा मामला: ₹3,50,000
चौथा मामला (सुनीता सवैया): ₹6,80,000









