झारखंड में भीषण सड़क हादसा: कर्मचारी सहित तीन लोगों की हुई मौत, दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

Horrific road accident in Jharkhand: Three people including an employee died, two bikes collided head-on, police engaged in investigation

Jharkhand Crime News: झारखंड में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। घटना बिहार-झारखंड सीमा के दुमका जिले की बतायी जा रही है। जहां देर रात एक तेज रफ्तार सड़क हादसे ने तीन परिवारों को मातम में डाल दिया। हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए।

 

मृतकों की पहचान

घटना में मारे गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है: शिवशंकर महतो (भाटीन गांव, हंसडीहा थाना क्षेत्र), विभीषण महतो (बेलटीकरी गांव, हंसडीहा थाना क्षेत्र) और मनंजय कुमार दास (सोनुआडंगाल, दुमका नगर थाना क्षेत्र)। मनंजय कुमार बिहार के बांका जिले के बेलहर प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और अपने घर लौट रहे थे।

 

दूसरी बाइक पर सवार शिवशंकर महतो और विभीषण महतो दुमका से हंसडीहा की ओर जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं। महादेवगढ़ के पास दोनों बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक तुरंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पुलिस और मेडिकल टीम की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैयाहाट ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि मृतकों के शवों को सुरक्षित रखा गया है और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। मृतकों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

स्थानीय ग्रामीण इस हादसे से स्तब्ध हैं। सड़क पर तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अवहेलना इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी बढ़ाई जाए और आवश्यक चेतावनी संकेत लगाए जाएं।

Related Articles

close