झारखंड में ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा, आधी रात सोते वक्त चुपके से घुसे थे कातिल, फिर सोते हुए… पुलिस ने सुनायी खौफनाक कहानी..

A major revelation in the Jharkhand triple murder case: The killers sneaked in at midnight while the victim was sleeping, and then… the police told a horrifying story.

Jharkhand Crime News : झारखंड में हुए ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है। दरअसल लोहरदगा जिले के केकरांग बरटोली गांव में अंधविश्वास और प्रतिशोध के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

 

मृतक परिवार में पति, पत्नी और उनका नौ वर्षीय पुत्र शामिल था। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने मीडिया को मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि घटना के पीछे अंधविश्वास और व्यक्तिगत रंजिश थी।8 और 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लक्ष्मण नगेशिया (47), उनकी पत्नी बिफनी नगेशिया (47) और उनका पुत्र रामविलास नगेशिया (9) घर में सो रहे थे।

 

उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर तीनों की हत्या कर दी।सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देख घटना की सूचना पुलिस को दी। पेशरार थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

 

48 घंटे में मामला सुलझाया गया

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि रांची से फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए: सुखनाथ नगेशिया (26), बिंदेश्वर नगेशिया (21) और संचरवा नगेशिया (19)। आरोपियों की निशानदेही पर खून से सनी कुदाल, पत्थर, वारदात के समय पहने कपड़े और मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

 

अंधविश्वास और प्रतिशोध की वजह

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके अनुसार मृतका बिफनी नगेशिया झाड़-फूंक और ओझागुणी करती थी। उनका विश्वास था कि बिफनी की वजह से सुखनाथ की पत्नी का गर्भपात हुआ और बिंदेश्वर की मां बीमार रहती थी। इसी अंधविश्वास और प्रतिशोध के चलते तीनों ने इस भयानक हत्या की साजिश रची।8-9 अक्टूबर की रात आरोपितों ने कुदाल और पत्थर से लक्ष्मण, बिफनी और रामविलास को बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद आरोपित फरार हो गए थे।

Related Articles

close