“प्रेम में अंधी ‘महामंडलेश्वर’ ने करवाई आशिक की हत्या, पूजा शकुन पांडेय की प्रेम, प्रतिशोध और हत्या की भयावह दास्तान, ऐसे पहुंची हरिद्वार से हवालात
"Blinded by love, 'Mahamandaleshwar' got his lover murdered. Pooja Shakun Pandey's horrific tale of love, revenge and murder, this is how she reached the lockup from Haridwar.

Mahamandleshwar Annpurna Bharti। कत्ल के एक मामले में जिसे पुलिस वर्षों से तलाश कर रही थी, वो महामंडलेश्वर बनकर खुद को सबसे बड़ा सनातनी बता रही थी। पुलिस ने अब जब लव, सेक्स और धोखा की कहानी का पर्दाफाश किया है, तो सभी की आंखें हैरानी फटी हुई है। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां पुलिस ने एक ऐसे घटनाक्रम से पर्दा उठाया है जिसने धर्म और अपराध के बीच की रेखा को धुंधला कर दिया है।
लंबे समय से फरार चल रही पूर्व महामंडलेश्वर अन्नापूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने आखिरकार हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। कभी अध्यात्म और साधना की राह दिखाने वाली यह महिला अब एक प्रेम प्रसंग, जुनून और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बन चुकी है।
धर्म से प्रेम की ओर और फिर अपराध की ओर
दरअसल पूजा शकुन पांडेय की पहचान एक धार्मिक महिला और कट्टर हिंदूवादी विचारधारा की प्रचारक के रूप में होती थी। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि उसने अपने से कई साल छोटे युवक अभिषेक गुप्ता से घर पर पढ़ाई-लिखाई के बहाने मुलाकातें शुरू की थीं। धीरे-धीरे यह रिश्ता अध्यात्म की सीमाओं को पार कर अवैध प्रेम संबंध में बदल गया।
अभिषेक गुप्ता एक महत्वाकांक्षी युवक था, जो टीवीएस मोटर एजेंसी का मालिक था। पूजा उससे पूरी तरह मोहित हो चुकी थी। वह उस पर शादी का दबाव डालने लगी और यहां तक कि उसकी एजेंसी में पार्टनरशिप की मांग भी कर डाली।
अभिषेक ने दूरी बनाई, पूजा ने रची साजिश
अभिषेक ने जब पूजा की ज़िद और दबाव से तंग आकर उससे दूरी बनानी शुरू की तो उसने पूजा का नंबर डिलीट कर दिया, सोशल मीडिया से ब्लॉक किया और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का प्रयास किया।लेकिन पूजा शकुन पांडेय का गुस्सा और मोह अब जुनून और प्रतिशोध में बदल चुका था। उसने अपने पति अशोक पांडेय के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की साजिश रच डाली।
सुपारी देकर कराई गई हत्या
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पूजा और उसके पति ने अभिषेक गुप्ता की सुपारी देकर हत्या कराई। वारदात के बाद अशोक पांडेय और शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन पूजा शकुन पांडेय फरार हो गई थी।कई महीनों तक फरारी के दौरान पूजा ने हरिद्वार में साध्वी का वेश धारण कर खुद को छिपा लिया था। वह वहां धार्मिक आयोजनों में भाग लेती रही और खुद को एक “संत” के रूप में पेश करती रही।
हरिद्वार से हुई गिरफ्तारी, उजागर हुआ पूरा सच
अलीगढ़ पुलिस ने लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर पूजा की लोकेशन ट्रेस की। अंततः हरिद्वार से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान वह पूरी तरह साध्वी के वेश में थी। पुलिस ने बताया कि वह कई महीनों से नकली पहचान के साथ रह रही थी।इस गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ का यह हाईप्रोफाइल मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। धर्म, प्रेम और अपराध के इस मिश्रण ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।









