धनतेरस 2025: इस बार धनतेरस पर पड़ रही शनि छाया, इन छह चीजों को भूलकर भी ना लायें घर, वरना होगा बड़ा अपशकुन
Dhanteras 2025: This Dhanteras, Saturn's shadow is falling on Dhanteras. Don't bring these six things home, or it will be a bad omen.

Dhanteras 2025। हर बार दिपावली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, ये दिन शनि देव का दिन माना जाता है। लिहाजा इस बार धनतेरस में कई ऐहितियात को बरतना होगा। आमतौर पर धनतेरस को समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार इसका संयोग शनिवार से पड़ रहा है, जो शनि देव का दिन है। ऐसे में ज्योतिषाचार्यों ने कुछ वस्तुओं की खरीदारी को वर्जित बताया है। आइए जानते हैं कि इस धनतेरस किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
धनतेरस 2025 और शनिवार का विशेष संयोग
दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस हिंदू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। परंपरागत रूप से लोग सोना, चांदी, बर्तन और नए सामान की खरीदारी करते हैं, जिससे घर में समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।लेकिन इस बार 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रही है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है। इसलिए कुछ वस्तुओं की खरीद को अशुभ बताया गया है।
लोहा न खरीदें
ज्योतिष के अनुसार, लोहा शनि देव का धातु माना जाता है। शनिवार को लोहे की वस्तु घर लाना अशुभ फल देने वाला माना गया है। चूंकि धनतेरस मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का दिन है, इसलिए इस दिन लोहा खरीदना वर्जित बताया गया है।
सरसों का तेल न खरीदें
शनिवार को लोग शनि देव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करते हैं, इसलिए यह भी शनिदेव से जुड़ा माना गया है। धनतेरस पर सरसों का तेल खरीदना अनुचित है। अगर पूजा या दीपदान के लिए तेल की आवश्यकता है, तो उसे एक दिन पहले खरीद लेना शुभ माना गया है।
काले रंग की वस्तुएं न लाएं
काला रंग शनि और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के शुभ अवसर पर काले कपड़े, जूते या अन्य वस्तुएं घर में न लाएं। ज्योतिष के अनुसार, इससे घर के सकारात्मक वातावरण पर असर पड़ता है और लक्ष्मी की कृपा में बाधा आती है।
स्टील के बर्तन से करें परहेज़
अक्सर लोग लोहे की जगह स्टील के बर्तन खरीद लेते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि स्टील में भी लोहा मिश्रित होता है। इसलिए इस दिन स्टील के बर्तन खरीदने से भी बचना चाहिए।
खाली बर्तन न लाएं
धनतेरस पर बर्तन खरीदते समय यह ध्यान रखें कि कोई भी पात्र खाली घर न लाएं। उसमें धनिया, मिठाई, जल या चावल डालकर लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है।
चमड़े का सामान न खरीदें
धनतेरस के पवित्र दिन चमड़े से बने सामान जैसे जूते, बेल्ट, पर्स या बैग घर में लाना अशुभ माना जाता है। चमड़ा जानवरों की खाल से बना होता है, जो धार्मिक दृष्टि से इस दिन अपवित्र माना गया है।








