झारखंड : स्टोन चिप्स लदे हाइवा ने घर को रौंदा, सो रहे व्यक्ति की मौत…आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

A Hiva loaded with stone chips crushed a house, killing a sleeping man... angry people blocked the road.

पाकुड़ के हिरणपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. पत्थर लदा हाइवा एक घर पर पलट गया जिसकी चपेट में आकर सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे में व्यक्ति की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. घटना पाकुड़ के हिरणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शहरग्राम-रानीपुर मार्ग स्थित बिंदाडीह की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पत्थर चिप्स से लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी वजह से सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय सकल बेसरा की मौत हो गई.

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और फिर उन्होंने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने उचित मुआवजा और हाइवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी और बीडीओ ने जाम हटवाया

हादसे की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

घनी आबादी के बीच तेज रफ्तार हाइवा का कहर
स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि घनी आबादी वाले इलाके से होकर अक्सर स्टोन चिप्स लदा ओवरलोड हाइवा गुजरता है. अक्सर इन वाहनों की गति भी तय मानक से ज्यादा होती है. ग्रामीण इलाका है जहां लोग अक्सर आंगन में या सड़क किनारे खाली जगह पर सुस्ताते हैं. बच्चे खेलते हैं. कई बार इन हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार, ई-रिक्शा और ऑटो चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं.

प्रशासनिक मानक है कि बड़े वाहनों का दिन के समय घनी आबादी वाले इलाके से गुजरना वर्जित है लेकिन नियम केवल कागजों में दर्ज है.

Related Articles

close