बिहार चुनाव 2025: NDA में सीटों का फॉर्मूला फाइनल…आज हो सकता है औपचारिक ऐलान, जानें किसे क्या मिला?
Bihar Elections 2025: Seat sharing formula final in NDA... formal announcement may be made today, know who got what?


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार, 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है। हालांकि, अब तक एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का फॉर्मूला तय नहीं हुआ था। वहीं, सूत्रों की जानकारी के मुताबिक एनडीए ने अपना सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार कर लिया है और शनिवार शाम को इसका औपचारिक एलान किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बीजेपी को गठबंधन में 100 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP) 26 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 7 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLP) को एनडीए में 6 सीटें दी गई हैं।
एनडीए का यह सीट शेयरिंग फॉर्मूला बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्पष्ट दिशा देगा। माना जा रहा है कि दिल्ली में शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस घोषणा के बाद ही दोनों बड़े गठबंधन—एनडीए और महागठबंधन—अपने चुनावी अभियान को गति देंगे।




