Video: मुझे अपनी पत्नी दे दो, बदले में दूंगा एक गाय! प्रेमी का अजीब ऑफर….पति ने मानी बात और करा दी शादी …देखकर हैरान रह गए लोग
इंडोनेशिया की अजीब रस्म “मोवे सरापू” से वायरल हुआ ‘पत्नी एक्सचेंज’ का मामला — देखकर हैरान रह गए लोग!

Video:इंडोनेशिया। दुनिया में अजीब परंपराओं की कोई कमी नहीं, लेकिन इंडोनेशिया से आया यह मामला तो रिश्तों की परिभाषा ही बदल देता है।दक्षिण-पूर्वी सुलावेसी प्रांत के उत्तर कोनावे जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया — वो भी बिना झगड़े या कोर्ट-कचहरी के, बल्कि एक गाय, एक केतली और ₹2,500 के बदले!
Video:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति शांत मन से अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर रहा है।
पत्नी पारंपरिक वेशभूषा में है, जबकि प्रेमी गाय सौंपते हुए मुस्कुरा रहा है।
यह सब ‘मोवे सरापू’ (या ‘मोसेहे’) नाम की सदियों पुरानी जनजातीय रस्म के तहत हुआ, जिसका अर्थ है — “सौंप दो और विदा कर दो।”
पत्नी का अफेयर और पति का ‘शांतिपूर्ण सौदा’
जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ महीनों बाद पत्नी का अफेयर शुरू हो गया था।
प्रेमी ने पति से कहा —
“अपनी पत्नी मुझे दे दो, बदले में मैं एक गाय दूंगा।”
पति ने सोचा-विचार के बाद प्रस्ताव मान लिया और अगले ही दिन दोनों की शादी करा दी।
A man in Konawe, SE Sulawesi, caught his wife cheating, then handed her over to her lover through a Tolaki traditional ceremony called Mosehe.
The lover gave 1 cow, ritual items, and Rp5 million as atonement.
In tears, the husband said:“I divorce you. I hand you over to him.… pic.twitter.com/maXZ5bWsU4
— Hasbi (@asfan_warah) October 4, 2025
Video: रस्म के नाम पर अजीब प्रथा
यह परंपरा तोलाकी जनजाति में प्रचलित है, जहां टूटते विवाह को बिना हिंसा सुलझाने के लिए पति अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर देता है और बदले में पशु, बर्तन या नकद मुआवजा लिया जाता है।
इस मामले में प्रेमी ने दी —
🐄 एक गाय
🫕 एक स्टील की केतली
💸 500,000 इंडोनेशियाई रुपिया
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस परंपरा पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
कुछ ने कहा — “यह पति की बड़ी सोच है”,
तो कुछ ने सवाल उठाया — “क्या इंसान अब सौदे की चीज़ बन गया है?”
पति का कहना है —
“मैंने बदला नहीं, शांति का रास्ता चुना। अब हम तीनों खुश हैं।”









