“महिला के आंसू दिखते हैं, मर्द का दर्द नहीं दिखता” पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों पर पावर स्टार पवन सिंह का भावुक प्रेस कांफ्रेंस, बोले, मैं भी चाहता, मेरे बच्चे हों…
"A woman's tears are visible, a man's pain is not visible" Power Star Pawan Singh's emotional press conference on wife Jyoti Singh's allegations, said, "I also want to have children..."

Pawan Singh And Jyoti Singh : भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद इन दिनों चरम पर है। पत्नी ज्योति सिंह का लखनऊ के घर में पहुंचने के बाद विवाद ने और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया है। अब दोनों तरफ से जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। हाल ही में ज्योति सिंह के घर पहुंचने और भावनात्मक रूप से टूटने के बाद अब पवन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष खुलकर रखा है।
पवन सिंह ने कहा कि “ज्योति सिंह ने मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ाई हैं, पर मर्द का दर्द कोई नहीं देखता।” साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है और वे कानून का पूरा सम्मान करते हैं। पवन सिंह ने मंगलवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी ज्योति सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “ज्योति को मैं अच्छे से जानता हूं। हमारा मामला अदालत में है, लेकिन उन्होंने बार-बार मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की है।”
पवन सिंह ने भावनात्मक लहजे में कहा,
“मर्द का भी दर्द होता है, पर कोई नहीं देखता। अगर उन्हें मेरी चिंता थी तो वो पहले कहां थीं? अब अचानक सार्वजनिक रूप से रोने और आरोप लगाने का क्या मतलब है?”
उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और वे न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं।
राजनीतिक अटकलों पर भी बोले पवन सिंह
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई थी, जिसमें उनसे चुनावी जिम्मेदारी को लेकर बात हुई थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि “अभी सीट या क्षेत्र को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है, इस पर जल्द ही एनडीए की ओर से औपचारिक घोषणा की जाएगी।” पवन सिंह ने कहा कि “किसी को चुनाव लड़वाना मेरे बस की बात नहीं है। ज्योति सिंह ने जो बातें कीं, वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।”
ज्योति सिंह का पक्ष — “मैं डरने वाली नहीं”
इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पवन सिंह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं, बहुत जल्द मैं अपना पक्ष पूरी तरह रखूंगी।”दरअसल, कुछ दिन पहले ज्योति सिंह पवन सिंह के घर पहुंची थीं, जहां वे कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं और अभिनेता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि पवन सिंह उन्हें भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। पवन सिंह के प्रशंसक उन्हें समर्थन दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग ज्योति सिंह के साथ सहानुभूति जता रहे हैं।
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा —“जनता मेरे लिए भगवान के समान है, मैं कभी किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा सकता।”उन्होंने यह भी बताया कि जब ज्योति उनके घर आई थीं, तब किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पहले से मौजूद थी।









