Jharkhand Weather update: बढ़ रही है ठंड, त्योहार में बारिश की आशंका

रांची: झारखंड में मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है। शाम होते ही धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगती है। मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। लेकिन बढ़ती ठंड के साथ तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जो चक्रवात का रूप ले सकता है।
दीपावली में कैसा रहेगा मौसम
24 अक्तूबर यानि दीपावली को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है। यह चक्रवात बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में पड़ेगा। इससे रांची समेत, चाईबासा, जमशेदपुर में 25 अक्तूबर को हल्की बारिश हो सकती है।
25 से 27 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने क्या कहा
मौसम विभाग ने बताया है कि ठंड अभी और बढ़ेगी। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। झारखंड के कुछ जिलों में हल्की और मध्यम दर्ज के बारिश की संभावना भी जतायी गयी है। राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।
बदल रहा है मौसम का मिजाज
रांची में मौसम के बदलते मिजाज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है अब गर्म कपड़े निकलने लगे हैं। सड़क पर भी लोग शाम ढलते ही गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं जाहिर है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौसम का मिजाज बदल रहा है।









