सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से बेटियां बनेंगी आर्थिक रूप से सशक्त….जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

रांची । झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार इन दिनों बड़े पैमाने पर लड़कियों को आर्थिक लाभ दे रही है। इस योजना का नाम है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। इस योजना के तहत झारखंड सरकार आठवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाली लड़कियों को नकद सहायता राशि दे रही है। इस योजना का आवेदन पीडीएफ प्रारूप में पर उपलब्ध है। इसे अपलोड कर योजना का लाभ उठाया जा सकता है। हेमन्त सरकार लड़कियों को कुल 20000 रुपए की राशि प्रदान कर रही है।
किस कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को कितना रुपए दे रही सरकार
कक्षा 8 में नामांकन पर 2500 रुपए दिए जा रहे हैं।
कक्षा नवमी में नामांकन पर हेमंत सोरेन सरकार छात्राओं को2500 रुपए दे रही है।
कक्षा दसवीं में दाखिला लेने पर झारखंड सरकार की ओर से 5000 रुपए दिए जा रहे हैं।
कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार की ओर से 5000 रुपए नक़द दिए जा रहे हैं।
कक्षा 12 वीं नामांकन पर सरकार ₹5000 नगद दे रही है।
18 या 19 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सरकार की ओर से एकमुस्त अनुदान स्वरूप 20,000 रुपए दिए जा रहे हैं।
योजनाओं का लाभ लेने के लिए छात्रा को देनी होगी ये जानकारी
आवेदन में अपना नाम, पिता का नाम, गांव का पता, पंचायत का नाम और जिला का नाम भरना है। इसके अलावा जन्म संबंधित प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र भी देना है। यह 18 से 19 वर्ष की छात्राओं को ही देना है। इसके अलावा आधार कार्ड का नंबर या छायाप्रति भी देना अनिवार्य है। बैंक खाता का विवरण भी देना होगा। महिला बाल विकास एवं कल्याण विभाग द्वारा योजना शुरू की गई है। आवेदक को एक पासपोर्ट साइज का फोटो भी आवेदन पर देना है।
झारखंड की 9 लाख छात्राओं को सरकार देगी योजना का लाभ
ये योजना पूरी तरह से स्कूली छात्राओं के लिए ही समर्पित है। इस योजना से झारखंड की करीब 9 लाख छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। राज्य सरकार की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में शिविर लगाकर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।









