झारखंड में Cyclone Shakti का जोरदार असर…गढ़वा में 38 मकान गिरे…कई जिलों में चेतावनी जारी

Cyclone Shakti's strong impact in Jharkhand: 38 houses collapsed in Garhwa, warning issued in several districts

रांची: झारखंड में बारिश की रफ्तार भले धीमी हुई हो, लेकिन राहत अभी दूर है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 6 दिनों तक राज्यभर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रांची में 10 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश Cyclone Shakti के अप्रत्यक्ष प्रभाव और नमी के कारण हो रही है।

गढ़वा जिले में पिछले चार दिनों में सामान्य से 884% अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश से भवनाथपुर प्रखंड में 38 कच्चे मकान गिर गए, पुल-पुलिया और बांध टूट गए। बनसानी तालाब का बांध टूटने से हजारों मछलियां बह गईं। गुमला में टमाटर, बैंगन और मिर्च की फसलें प्रभावित हुई हैं। जामताड़ा के नारायणपुर में पुलिया बहने और दो कच्चे मकान गिरने की खबर है।

मौसम का पूर्वानुमान (5-10 अक्टूबर)

  • 5 अक्टूबर: देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश।

  • 6 अक्टूबर: पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश, यलो अलर्ट।

  • 7–10 अक्टूबर: कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवा।

Cyclone Shakti, जो अरब सागर में सक्रिय है, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र तटीय इलाकों को प्रभावित कर रहा है। हवाओं की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles