झारखंड : रांची मोरहाबादी मैदान पर दशहरे का सबसे भव्य रावण दहन…देखें कैसे CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी ने बनाया यह उत्सव और भी खास
The grandest Dussehra Ravana Dahan takes place at Ranchi's Morabadi Grounds! See how CM Hemant Soren's presence made the celebration even more special.

रांची। राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान आज विजयदशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन का गवाह बनेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के स्थानीय विधायक सीपी सिंह मौजूद रहेंगे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी के संयोजक कुणाल आजमानी ने बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले क्रमशः 65 फीट और 60 फीट ऊंचाई के बनाए गए हैं। आयोजकों ने दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की है। कोलकाता और मुंबई की पायरो फायरवर्क्स टीम अत्याधुनिक तकनीक से शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी। विशेष लाइटिंग से मैदान का दृश्य और भी भव्य दिखेगा।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कलाकार पारंपरिक नृत्य और नाटिका की प्रस्तुति देंगे, जिससे दर्शकों को सांस्कृतिक मनोरंजन का अद्भुत अनुभव मिलेगा। हजारों लोग मोरहाबादी मैदान में इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए इकट्ठा होंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही, ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्लान बनाया गया है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।